फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी का किया पूजन, गोशाला का निरीक्षण कर गौसेवा की

Thu, 21 Nov 2024 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार सुबह बलमरापुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गौसेवा भी की।
विज्ञापन
गौसेवा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गो सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत से व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल किया। मुख्यमंत्री योगी जब भी बलरामपुर आते हैं तो मंदिर में दर्शन करने के बाद वह गौसेवा करते हैं। बुधवार को उपचुनाव के मतदान के दिन भी वह अयोध्या में रहे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शाम को बलरामपुर आ गए।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: दलित वोट बनेंगे निर्णायक, लड़ाई से बाहर दिखी बसपा, इस तरह के आ सकते हैं चुनावी नतीजे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में कोहरे का कहर, कई जिलों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच, गिरा न्यूनतम तापमान भी, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


सनातन धर्म भारत का प्राण है, इसके कमजोर होने से भारत कमजोर होगा
इसके पहले, दो दिवसीय भ्रमण पर बुधवार की शाम को देवीपाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म भारत का प्राण है। भारत की आत्मा है। भारत का आधार है। इसके बगैर भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सनातन धर्म कमजोर होगा तो भारत कमजोर होगा। सनातन धर्म पर आघात होगा तो यह आघात भारतवासियों पर होगा। भारत कमजोर होगा तो विश्व में मानवता के खिलाफ संकट खड़ा होगा। ऐसे में सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। यह हर किसी की जिम्मेदारी है।

शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित रामकथा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म किसी भाषा या क्षेत्र से दूरी बनाने की बात नहीं करता है। वह सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया के सपने को साकार करता है। एक साथ बोलने, एक साथ सोचने और एक साथ चलने की प्रेरणा देता है। एक साथ सभी कार्यों को संपादित करने की सीख देता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि जहां कहीं भी कोई ऐसी बात है, जो सनातन धर्म के मार्ग में बाधक है। उन कमजोरियाें की पहचान करके समय रहते उसका उपचार करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें