मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध स्टैंड अवैध वसूली को बढ़ावा देते हैं। यह वसूली समाज विरोधी कार्यों में उपयोग होती है। जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हों, उन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टैक्सी स्टैंड के लिए ठेकेदार स्थान निर्धारित करने और ई-रिक्शा के लिए रूट तय तय करने के निर्देश दिए।
गायों के लिए चारे पानी की व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गो-आश्रय स्थलों में हरा चारा-भूसा, पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। डेयरी सेक्टर से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।
नगरीय क्षेत्र में भी मातृभूमि योजना शुरू कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास में आमजन को सहभागी बनाने के लिए "मातृभूमि योजना" जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के लिए भी ऐसी योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
कोरोना नियंत्रित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल 446 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में 35 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है लेकिन सतर्कता और सावधानी आवश्यक है।
बसों में आग लगना दुखद
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों परिवहन विभाग की बसों में आग लगने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना नहीं हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि हर जिले में पीपीपी मॉडल पर कम से कम एक आधुनिक मॉडल बस स्टेशन विकसित करने के लिए परिवहन विभाग तेजी से कार्यवाही करें।