फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किए हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन, परिसर का किया भ्रमण

Sat, 21 Oct 2023 05:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां वह राम मंदिर निर्माण की प्रगति देंखेंगे और रविवार को भी नगर में रुकेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामकथा पार्क पर उनका स्वागत किया गया। यहां से सीएम सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर गए और संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे रामलला के दर्शन करने पहुंचे। यहां भी सीएम ने मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन किया। यहां उन्होंने श्रमिकों का हालचाल जाना। इसके बाद वे जन्मभूमि कार्यों की प्रगति से रूबरू हुए। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।


इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से उनका काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें