सीएम ने कहा कि कुछ राज्य ऐसे भी होंगे जिनका वार्षिक बजट ही 8700 के आसपास होगा, जितने कार्यों का हम नगर विकास के अंतर्गत लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। सरकार गरीबों को फ्री में आवास, शौचालय, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दे रही है। जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है। वहीं पाकिस्तान को देख लीजिए वहां पर आज रोटी के लाले पड़ रहे हैं। सरकार द्वारा 17 लाख से अधिक गरीबों को नगरीय क्षेत्र में 1-1 आवास उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसमें 17 लाख से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 34 लाख हो जाती है।
प्रदेश में 10 करोड़ को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। 15 करोड़ लोगों को मार्च 2020 से फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जो अभी भी जारी है। देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 सिटी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का एक लक्ष्य रखा था, जिसमें से 10 प्रदेश के थे। जहां युद्धस्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सभी 17 नगर निगम को स्मार्ट सिटी के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश का नगर विकास नंबर एक पर है। आपने देखा होगा कि कोरोना कालखंड के अंदर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने बहुत ही अच्छा कार्य किया था। इसी तर्ज पर सभी 75 जनपदों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए थे, जहां से लोगों को दवा, वैक्सीन, टेस्ट, राशन आदि की सुविधा दी गई।
100 नगर पंचायतों को आकांक्षी नगर पंचायत बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में 100 नगर पंचायतों को आकांक्षात्मक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यूपी को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का बड़ा योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोगों को को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त आवास मिल रहा है। जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है। वहीं 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 हजार करोड़ रुपये की परियोनजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है इतना तो कुछ राज्यों को कुल बजट भी नहीं है।
जाति, धर्म के नाम पर बांटने वाले लोग केवल अपना उल्लू सीखा करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान देश व प्रदेश की जनता को मुफ्त जांच, मुफ्त उपचार, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन मिला। कोरोना महामारी कुछ नहीं बिगाड़ सकी न ही उसके बाद कोई दुविधा हुई। उन्होंने कहा कि यह सफल मॉडल उन लोगों की आंख खोलने वाला है जिन्होंने आजादी के बाद देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का विकास और गरीबों से कोई मतलब नहीं होता है ये लोग केवल अपना और अपने परिवार का उल्लू सीखा करना जानते हैं।
दीनदयाल से मोदी तक भाजपा शासन में सकारात्मक बदलाव आया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक दल की चर्चा नहीं होनी चाहिए। लेकिन प्रदेश व देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा के 45 साल के सफर में बिना किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।