यूपी में आज कई दर्दनाक हादसे हुए। सोमवार शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, रामपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं, एक शिक्षक की परीक्षा में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। हालांकि, एक उपलब्धि भी रही। सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर हैं और उन्होंने 6650 करोड़ के एमओयू साइन किए। देखें, प्रदेश की प्रमुख खबरें
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं जहां पर उनकी टीम ने 6650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन किए हैं। वहीं, एक और हादसे में रामपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई। पढ़ें, आज की प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, पांच लोगों की मौत की सूचना
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में बड़ा हादसा हो गया। जौखंडी गांव में सोमवार शाम 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।पढ़ें पूरी खबर
UP CM Yogi in Singapore: 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू हुए हैं। ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर परियोजनाओं में निवेश होगा। इससे 20 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन छात्रों ने तोड़ दिया दम
रामपुर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में ले लिया है।पढ़ें पूरी खबर
चलती क्लास में रुकीं टीचर की सांसें: बच्चे दे रहे थे पेपर, अचानक सीने में उठा दर्द, जमीन पर गिरते ही मौत
शिक्षक सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में ड्यूटी दे रहे थे। छात्रों के सामने ही यह अप्रत्याशित घटना हुई। विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने तुरंत आपातकालीन सहायता बुलाई। लेकिन शिक्षक को बचाया नहीं जा सका। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने की चर्चा सोमवार की सुबह से केदार घाट स्थित विद्या मठ पर रही। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत भी की। पढ़ें पूरी खबर
मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने की सोते हुए पिता की हत्या, दरांती से काट दिया गला, इसलिए की वारदात
मोरना गांव में किसान रामप्रसाद अपने घर में सोए हुए थे। सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। रामप्रसाद के पुत्र ने बताया कि उसकी दो बहनों ने ही पिता की हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर