खेलों में पहली बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम चरण में 534 खिलाड़ियों की भर्ती की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी है। इसकी चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। पीएसी के योग्य श्रेष्ठ खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न की व्यवस्था की गई है।
शौर्य व पराक्रम से पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसी अपने शौर्य व पराक्रम के लिए जाना जाता है। 2001 में जब संसद पर कायराना हमला हुआ था उस समय यूपी पीएसी के जवानों ने जिस बुद्धिमत्ता व पराक्रम का परिचय दिया था, वह किसी से छिपा नहीं है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हुए हमले में भी पीएसी ने तत्परता से कार्रवाई की और आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा।