फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले, दुनिया ने देखी भारत की ताकत 2047 तक विकसित देश बनेगा

Sun, 29 Oct 2023 07:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश और अमृत कलश यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आजादी के अमृत काल का पहला वर्ष है। भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है और जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। 2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे तब तक भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन चुका होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश और अमृत कलश यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हुए जी 20 सम्मेलन में हमने इसकी झलक देखी है। जब 40 देश के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार रखने वाले देशों के सम्मेलन का नेतृत्व भारत ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने वीरों और शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में देश के बलिदानियों को याद करने का कार्यक्रम है। सभी गांव व शहर में अमृत वाटिका व शिला फलकम स्थापित कर उनका सम्मान किया गया है। इस कार्यक्रम में काफी जन भागीदारी रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के जरिए देश के लिए बलिदान करने वाले और भूल चुके बलिदानियों को याद करने का अवसर मिला है। देश और राष्ट्र की अखंडता के लिए सार्थक पहल की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर बनने वाली वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा देगी। देश की एकता और अखंडता तो अक्षुण बनाए रखने का काम करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें