फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Mon, 26 Jun 2023 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे यूपी सरकार में वित्त मंत्री रहने सहित भाजपा में कई पदों पर रह चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मृतक हरिद्वार दुबे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति!

विज्ञापन


गौरतलब है कि हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरिद्वार दुबे भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें