फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर यूपी में राजकीय शोक, मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

Sat, 05 Jun 2021 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से उनका गहरा जुड़ाव था।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिरुद्ध जगन्नाथ ने भारत तथा मॉरिशस के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तर प्रदेश से उनका गहरा जुड़ाव था।

विज्ञापन


नवम्बर, 2017 में मॉरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस के अवसर पर अपनी मॉरिशस यात्रा का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉरिशस प्रवास के दौरान उन्होंने जगन्नाथ से भेंट की थी। अनिरुद्ध जगन्नाथ फरवरी, 2018 में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ आए थे। उक्त अवसर पर भी उनके साथ विचार विमर्श किया था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शनिवार को उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। कोई शासकीय समारोह भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें