फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले, जो लोग बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं

Sat, 27 Apr 2024 01:46 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि वो जब भी चुनाव हारते हैं ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। अभी तक हुए मतदान में देश में फिर एक बार मोदी सरकार के रुझान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?...कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से जुड़े विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है और कहा कि मतपत्रों से चुनाव नहीं होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें