फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: मुख्यमंत्री योगी ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई, बोले- हमें आप पर गर्व है

Sun, 24 Jul 2022 12:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजक पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और उन्हें इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीरज चोपड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें आप पर गर्व है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!
 

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर चर्चा में आए थे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का सिर फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें