जानकारी के अनुसार, थाना पुरा कलंदर के गौसपुर गांव के रहने वाले बुधराम कोरी जो मजदूरी का काम करते हैं उनके परिवार में 5 सदस्य जिसमें मां, पत्नी, बेटा व सास शामिल है। बीती रात सभी छप्पर के मकान में सो रहे थे और तेज बारिश की वजह से भोर में 4:30 बजे मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने की वजह से दबकर मां निर्मला देवी (70) की मौके पर मौत हो गई।
जबकि बेटा देव ऋषि (14) व सास राजदेई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।