फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Birthday: मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना

Sat, 01 Jul 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल हुए थे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे विपक्षी मोर्चे में भाजपा को हराने के लिए यूपी में सभी दलों का साथ आना जरूरी है और इसे लेकर अनुमान भी लगा रहे हैं। हालांकि, मायावती ने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है बल्कि 23 जून को हुई बैठक को लेकर उन्होंने तल्ख टिप्पणी ही की थी लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव 2019 की तरह ही चुनाव के कुछ ही महीनों पूर्व विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें