फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: संत समागम में बोले सीएम योगी, सनातन धर्म और भारत एक दूसरे के पूरक हैं

Mon, 01 Jul 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, खैरथल/लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत समागम में कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम सनातन धर्म के आराध्य देवों, ऋषि-मुनियों, सिद्धों और संतों के प्रति समर्पित हैं। हमारा सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Yogi Adityanath@Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान स्थित कोटकासिम के लाडपुर में आयोजित संत समागम में और प्रसिद्ध बाबा सोमनाथ मंदिर में आयोजित तृतीय आठमान के विशाल भंडारे में हिस्सा लिया। रविवार को देशभर से आए संतजनों का अभिवादन करते हुए योगी ने कहा कि नाथ संप्रदाय भारत के सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पंथ है। हमारे सभी कार्यक्रम सनातन धर्म के आराध्य देवों, ऋषि-मुनियों, सिद्धों और संतों के प्रति समर्पित हैं। हमारा सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। सनातन धर्म और भारत एक दूसरे के पूरक हैं। भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म भी मजबूत होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं नाथ पंथ में दीक्षित महाराज भर्तृहरि की पावन साधना स्थली इस लाडपुर गांव में प्रतिष्ठित संत बाबा सोमनाथ की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुआ। हमारे पूज्य संतों की साधना, समर्पण और लोक कल्याण के कार्यक्रम सनातन धर्म और भारत को मजबूती देने के लिए होते हैं। सिद्ध संत योगी खेतानाथ महाराज और उनके शिष्य पूज्य संत महंत सोमनाथ ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित किया था। उनकी साधना सनातन धर्म और अनुयायियों के लिए थी। राजस्थान भक्ति और शक्ति की भूमि है। अरावली की पहाड़ियों में अनेकानेक संतों ने लोक कल्याण के लिए साधना की है।

उन्होंने सम्मेलन में आए तिजारा के सभी भक्तजनों का अभिनंदन किया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में महंत बालकनाथ को जीत दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अभयनाथ और बाबा करतारपुरी की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। संत समागम में राजस्थान के पर्यावरण एवं वन मंत्री संजय शर्मा, तिजारा के विधायक बाबा बालकनाथ सहित षड्दर्शन संप्रदाय से जुड़े संत और भक्तों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें