फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किसानों का एक लाख का कर्ज माफ, ये सच भी जान लीजिए

Wed, 05 Apr 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के सीएम के रूप में शपथ लेने के 17वें द‌िन कैब‌िनेट की पहली बैठक में सीएम योगी ने भले ही किसानों के एक लाख का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन इसका सच भी जान लीजिए।
विज्ञापन

बता दें क‌ि कैबिनेट की इस मीटिंग में किसानों का 1 लाख तक का फसली कर्ज माफ कर दिया गया। बताया जा रहा है क‌ि यूपी सरकार 36 हजार करोड़ रुपये से ये कर्ज माफ करेगी। 
कैब‌िनेट मंत्री स‌िद्धार्थ ने बताया, प्रधानमंत्री ने ऋण निर्णय के बारे में जो कहा था उसको हमने मीटिंग में पारित किया। ये फैसला लघु और सीमांत किसानों के बारे में और फसली ऋण है। बीते साल सूखा पड़ा, ओला वृष्ट‌ि हुई और बाढ़ आई इससे किसानों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


दो करोड़ तीस लाख किसान है उसमें 2.15 करोड़ लघु और सीमांत किसान है उनका 30729 करोड़ रुपए मंजूर हुआ है उस हिसाब से 1 लाख रुपए तक का लोन माफ किया जाएगा।

इसके साथ 7 लाख किसान है जिनका लोन एनपीए बन जाता है लेकिन उनको भी वापस लेकर आना है उनके लोन का अमाउंट है 5630 करोड़ है। ये पूरा लोन राज्य सरकार ने माफ कर‌ दिया है। ये 36359 करोड़ टोटल अमाउंट है।

उत्साह में बंद क‌िए स्लाटर हाउस दोबारा खुलेंगे
सिद्धार्थ नाथ स‌िंह ने कहा, अवैध पशुवधशालाओं 26 अवैध स्लाटर हाउस को बंद किया गया है और जहां-जहां अति उत्साह में अधिकारियों ने स्लाटर हाउस बंद कर द‌िए हैं वो नहीं बंद होंगे। सारे अवैध स्लाटर हाउस बंद किए जाएंगे। इस बारे में एलजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सरकार फॉलो करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें