फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए सीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस कप्तानों को खास निर्देश

Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सकारात्मक सोच केसाथ जनता से पेश आए। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील जिलों में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को पर्व-त्योहार पर सुरक्षा को लेकर जोन के एडीजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानो केसाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार को भी ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में पहले घटनाएं हुई हों उन जिलों व उन स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था को और तगड़ा कर दिया जाए।

पर्व-त्योहार पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान भी खास सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया तंत्र को हर ऐसे स्थानों पर मुस्तैद रखा जाए, जहां पर अधिक भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन


दुर्गापूजा के बाद मूर्ति विसर्जन आदि केदौरान भी आवश्यक पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ ही सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने को भी कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें