फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दी कैंसरग्रस्त बच्चों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Thu, 04 Aug 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कैंसरग्रस्त 250 बच्चों को मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस रकम में से प्रत्येक बच्चे को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह इन बच्चों के इलाज, खानपान व अन्य सुविधा दिलाने वाली संस्था ईश्वर चाइल्ड फाउंडेशन की पहल से संभव हुआ है। संस्था की संस्थापिका सपना उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने जून में सीएम को इस संबंध में पत्र लिखा था। 

इसमें उन्होंने लिखा था कि कई गरीब परिवार अपने घरों से दूर रहकर केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया इंस्टीट्यूट में इलाज करा रहे हैं। ऐसे में उनके अतिरिक्त खर्च पूरा करना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ईश्वर चाइल्ड फाउंडेशन की पहल से हुआ संभव

डेमो
इसके बाद सीएम के विशेष सचिव रिग्जियान सेंफिल ने सपना को बुलाकर कैंसरग्रस्त बच्चों के इलाज की जानकारी ली और उनसे बीमार बच्चों की लिस्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा।

लिस्ट देने के बाद संस्था सीएम के विशेष सचिव ने सूबे के कैंसरग्रस्त इन 250 बच्चों पौष्टिक खानपान के लिए 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर कर दी। 

सहायता चेक सभी परिवारीजनों को उनके जिलों के डीएम के माध्यम से घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की कैंसर के इलाज के दौरान मौत की जानकारी पर सीएम ने उसके परिवारीजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मंजूर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें