फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाढ़ से राहत के लिए सीएम ने बनाई 11 मंत्रियों की टीम, कार्यों की निगरानी के साथ करेंगे जनता की सहायता

Sat, 02 Aug 2025 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में बाढ़ राहत के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम बनाई है। 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में टीम-11 राहत कार्यों की निगरानी करेंगी। साथ ही जनता तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा डीएम, एसपी, सीएमओ समेत सभी अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी तरीके से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मंत्रियों की 'टीम-11' का गठन किया है। यह टीम बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में राहत कार्यों की निगरानी करेगी। साथ ही हर प्रभावित जनता तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। 

विज्ञापन


सीएम ने टीम-11 में शामिल मंत्रियों को संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता से कार्य करने को कहा है। वहीं, संबंधित जिलों के डीएम, एसपी, सीएमओ और समेत अन्य अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में रहकर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं।

लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सीएम ने अफसरों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि बाढ़ प्रभावित सभी नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें भोजन, आवास और स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। इसलिए इन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सीएम ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में तत्काल पहुंचकर दौरा करने, राहत शिविरों का निरीक्षण करने और प्रभावित परिवारों से मिलकर राहत कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी, जलभराव वाले गांवों से शीघ्र निकासी एवं राहत शिविरों में भोजन, दवा, शौचालय, साफ-सफाई तथा महिलाओं व बच्चों को जरूरत के मुताबिक सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है।

गुणवत्तायुक्त हो राहत सामग्री

मुख्यमंत्री ने समय से प्रभावितों तक गुणवत्तायुक्त राहत सामग्री और भोजन के पैकेट वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से फसलों के बर्बाद होने और नदी के कटान से हुए नुकसान व नष्ट हुए गृहस्थी के सामान वाले परिवारों को 24 घंटे मे सहायता राशि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा सीए ने जलभराव वाले गांवों में से पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने व उनके चारा की व्यवस्था करने, अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम ने राहत आयुक्त द्वारा जारी अर्ली वार्निंग अलर्ट को संबंधित जिलों में जनता तक तत्काल पहुंचाने और आपदा प्रबंधन के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। सीएम ने किसानों की फसलों का त्वरित सर्वेक्षण कराने, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की बाढ़ यूनिटों को मुस्तैद रखने को कहा है।
विज्ञापन

इन मंत्रियों को बनाया प्रभारी

टीम-11 में नंद गोपाल गुप्ता नंदी को प्रयागराज, मिर्जापुर व बांदा, स्वतंत्रदेव सिंह एवं संजय गंगवार को जालौन, स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रतिभा शुक्ला को औरैया, रामकेश निषाद को हमीरपुर, जयवीर सिंह को आगरा, सुरेश खन्ना को वाराणसी, संजय निषाद को कानपुर देहात, दया शंकर मिश्रा दयालु को बलिया, धर्मवीर प्रजापति को इटावा और अजीत पाल को फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें