कहा कि इस निर्णय के अनुसार एमएसपी की नई दरों के लागू होने के बाद अन्नदाता किसानों को उत्पादन लागत पर 50 से 85 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के अनुसार एमएसपी की नई दरों के लागू होने के बाद अन्नदाता किसानों को उत्पादन लागत पर 50 से 85 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी। देश के किसानों की खुशहाली प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने बीते आठ वर्षों में किसानों के हित तथा समाज के वंचित वर्गों के जीवन में बदलाव लाने वाले अनेक कल्याणकारी निर्णय किए हैं।
गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान (सामान्य), धान (ग्रेड-ए), ज्वार (हाईब्रिड), ज्वार (मालदंडी), बाजरा, रागी, मक्का, तूर (अरहर), मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन (पीला), तिल, रामतिल, कपास (मध्यम रेशा) तथा कपास (लंबा रेशा) की फसलों की एमएसपी में वृद्धि की गई है।