फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रयागराज में 220 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण

Mon, 05 Oct 2020 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 220 बेड वाले कोविड अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। साथ ही मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोबास लैब का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यूपी सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े तीन सालों के दौरान दो एम्स, 29 नए मेडिकल कॉलेज और छह सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल ब्लॉक्स की स्थापना हुई है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आई है। जो ट्रेंड चला है, वह यह साबित करता है कि टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर कोविड-19 को नियंत्रित किया जा सकता है। प्रदेश में हर दिन डेढ़ से पौने दो लाख टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.75 लाख से अधिक कोविड बेड की स्थापना की है। प्रत्येक जिले में एल-1 व एल-2 कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। कोविड वैक्सीन के लिए प्रदेश में कोल्ड चेन का एक मजबूत संरचना मौजूद है।

वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व विधायक केसरी देवी पटेल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


राजकीय क्षेत्र में पहली कोबास मशीन : खन्ना
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आईसीएमआर ने एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के लिए कोविड-19 की जांच में प्रयोग होने वाली कोबास मशीन उपलब्ध कराई है। प्रदेश के राजकीय क्षेत्र में यह पहली कोबास मशीन है। इस मशीन से लगभग 12 सौ टेस्ट प्रतिदिन किए जा सकते हैं। कोबास लैब को पूरी तरह क्रियाशील करने में लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें