मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री अपनी सरकार का पांचवां बजट पेश करेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले अपने इस आखिरी बजट के जरिये मुख्यमंत्री सभी वर्गों को लुभाने का प्रयास करेंगे। 2016-17 के बजट का आकार साढ़े तीन लाख करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।
जानकारों की मानें तो बजट में आगामी चुनाव के मद्देनजर किसानों, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ऐसी योजनाओं पर खास जोर रहेगा जिनका समाजवादी पार्टी को चुनाव में सियासी फायदा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बजट को अंतिम रूप दे दिया। वे शुक्रवार को दोपहर 12.20 बजे विधानसभा में 2016-17 का बजट पेश करेंगे।