फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी पर अखिलेश का तंज, चुनाव बिहार में होता तो रावण भी वहीं जलता

Mon, 10 Oct 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने पीएम की लखनऊ विजिट पर तंज कसा वहीं राहुल से अपने संबंधों के बारे में बोले। बता दें क‌ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दशहरा मनाने लखनऊ आ रहे हैं। उनके इस दौरे को आने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है क‌‌ि यूपी में चुनाव आने वाला है। अगर बिहार में चुनाव होता तो रावण बिहार में जलाया जाता। अखिलेश ने ये बात मीडिया के सवालों का जवाब देते वक्त कही। सीएम अखिलेश से जब पूछा गया कि कौमी एकता दल के विलय के बारे में उनकी क्या राय है? इस पर उनका जवाब था, इस पर मेरी राय और क्या विचार हैं ये आप लोग जानते हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
वहीं उनसे जब कांग्रेस से संबंधों और राहुल गांधी के खून की दलाली के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, कांग्रेस का तो पता नहीं पर राहुल गांधी से मेरे संबंध अच्छे हैं। अगर उन्होंने ऐसा (खून की दलाली) कहा है तो कुछ सोच-समझकर ही कहा होगा।

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया था कि पीएम मोदी शहीदों के खून की दलाली कर रहे हैं। इस बयान के बाद राहुल बीजेपी के निशाने पर आ गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें