मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए अंतर मंत्रालयी समूह के गठन के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभार जताया है।
साथ ही इस कॉरीडोर के तेजी से विकास के लिए डीएमआईसी की तरह केंद्रीय कॉर्पोरेशन के गठन की मांग की है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) की तरह पंजाब से शुरू होकर यूपी, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के विकास का सुझाव दिया था।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पूर्वी औद्योगिक गलियारे के विकास के सीएम के सुझाव को स्वीकार कर लिया था।
साथ ही अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नाम से इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए इसकी वित्तीय संभावना और अन्य आवश्यकताओं के परीक्षण के लिए इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन किया था।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप के गठन के लिए आभार जताया है।
साथ ही दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के विकास के लिए बनाए गए दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर डवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएमआईसी-डीसी) की तरह ईडीएफसी के लिए सेंट्रल कॉर्पोरेशन के गठन की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि डीएमआईसी की ही तरह ईडीएफसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।