लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सीएम का वादा
- फोटो : amar ujala
कुछ खामियों के चलते साड़ी वितरण योजना रोकनी पड़ी। इसकी जगह समाजवादी पेंशन दी जा रही है। हमारी जीत की वजह समाजवादी पेंशन बनेगी। पेंशन पा रही महिलाएं हमारा पूरा साथ देंगी।
ये बातें यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान कहीं। सीएम अखिलेश ने महोबा के पॉलीटेक्नीक मैदान में समाजवादी राहत सामग्री बांटी। उन्होंने ये भी कहा कि देश में कहीं भी इस तरीके से काम नहीं हो रहा है। कोई भी सीएम राहत सामग्री नहीं बांटता है।
उन्होंने कहा कि हम अपने काम से लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे। उन्होंने बुंदेलखंड की जनता से कहा, हम हर तरीके से आपकी मदद करेंगे। साथ ही ये भी कहा कि केंद्र से यूपी का पैसा रिलीज नहीं किया जा रहा लेकिन समाजवादी लोग हमेशा आपके साथ हैं।