फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखिका को अगवा करने की कोशिश सीएम को ट्वीट किया तो मिली मदद

Thu, 31 Mar 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने एक प्रतिष्ठित लेखिका को आशियाना के सेक्टर-के में बुधवार देर रात कार से अगवा करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए लेखिका किसी दूसरे के मकान में घुस गई।
विज्ञापन


इस बीच, लेखिका ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पर्सनल ट्विटर अकाउंट और यूपी पुलिस हेडक्वार्टर के ऑफीशियल अकाउंट पर ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।

इस पर तत्काल एक्शन हुआ और यूपी पुलिस हेडक्वार्टर से आशियाना एसओ को फोन कर कार्रवाई करने और इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

वह चीखते हुए भागी और पास ही एक मकान में घुस गई

लेखिका के मुताबिक, रात में वह अपने घर लौट रही थी, तभी एक कार में बैठे तीन बदमाश उसके पीछे लग गए। सेक्टर-के में मंदिर और पार्क के पास स्थित गली के सामने बदमाशों ने उसे कार से उठाने की कोशिश की।

वह चीखते हुए भागी और पास ही एक मकान में घुस गई।

खौफजदा लेखिका को मकान में रहने वालों ने हिम्मत दी। कुछ देर इंतजार के बाद बदमाश कार लेकर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें