फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने बताया यूपी चुनाव में क्या होगा एजेंडा

Sat, 06 Feb 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजपादी पार्टी वर्ष 2017 के चुनाव में युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


शहर, गांव के औद्योगिक विकास के मुद्दे को पार्टी अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। वह शुक्रवार को पार्टी के जिला महासचिव राजेश यादव के भाई के तिलकोत्सव में हिस्सा लेने आए थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान किया। कहा कि प्रदेश में गरीब महिलाओं को बड़े पैमाने पर समाजवादी पेंशन दी जा रही है। गरीबों का इलाज कराने के लिए विधायक निधि से सहायता देने की योजना सपा सरकार ने ही लागू की।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के किसानों का दर्द सबसे पहले सपा सरकार ने ही समझा और राहत राशि जारी की। सूखे से राहत देने के लिए आगे भी बजट में व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र से जो सहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। गंगा सफाई के मुद्दे पर कहा कि नाले और औद्योगिक क्षेत्र को साफ करके ही गंगा को स्वच्छ किया जा सकता है।
विज्ञापन

नवाबगंज पक्षी विहार का होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नवाबगंज पक्षी विहार का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने माना कि पक्षी विहार को विकसित करने की जरूरत है।

कहा कि पिछले दिनों हेलीकाप्टर से जाते समय पक्षी विहार की झील सूखी नजर आई थी। इस पर अफसरों को झील में पानी भरने का निर्देश दिया था। संभव है कि पानी भरा भी गया होगा। फिलहाल लखनऊ जाकर स्थिति की जानकारी लेंगे।

पक्षी विहार की झील में बंधा बनाने और चिल्ड्रेन पार्क के आसपास कराए जा रहे निर्माण में गड़बड़ी के सवाल पर वह सख्त नजर आए। कहा कि मामले की जांच कराई जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाबगंज पक्षी विहार के सौंदर्यीकरण होने से पूरे इलाके को फायदा मिलेगा। सरकार की मंशा है कि पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाए ताकि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिले। इसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें