फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने लिखा पत्र, यूपी को मिलेगा 'तोहफा'

Mon, 15 Sep 2014 01:04 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मैनपुरी, अमेठी और झांसी में तीन नए सैनिक स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेजी से काम आगे बढ़ाने का इरादा जताया है।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इन स्कूलों की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कराने का आग्रह किया है। एमओयू न हो पाने से स्कूल के निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

रक्षा मंत्री अरुण जेटली को लिखे पत्र में सीएम ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सैनिक स्कूल सोसाइटी इस साल फरवरी में तीनों स्कूलों की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है। सहमति के क्रम में रक्षा मंत्रालय व प्रदेश सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होना है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा अपर रक्षा सचिव से पहले ही आग्रह कर चुके हैं। साथ ही राज्य सरकार इन जिलों में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए चालू वित्त वर्ष में बजट की व्यवस्था भी कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

निवेश के लिए भी अखिलेश की तैयारी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बाद देश में भारी जापानी निवेश की संभावना का प्रदेश सरकार भरपूर फायदा उठाना चाहती है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दिशा में पहल करते हुए प्रदेश में एक अलग जापानी एस्टेट विकसित करने का निर्देश दिया है। फीरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर अथवा किसी अन्य उपयुक्त क्षेत्र में इसके लिए आवश्यक जमीन का बंदोबस्त करने को कहा गया है।

औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान वहां के पीएम शिंजो अबे ने अगले पांच वर्ष में भारत में दो लाख दस हजार करोड़ का निवेश करने का आश्वासन दिया है।

आश्वासन के बाद आने वाले दिनों में जापानी निवेश तेजी से बढ़ना है। इसके लिए प्रदेश में एक ऐसा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है जहां एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में निवेशकों को उच्चस्तरीय सुविधाओं के साथ स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें