फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलाख के परिजनों को 45 लाख का मुआवजा देंगे अखिलेश

Sun, 04 Oct 2015 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के बिसाहड़ा गांव में गाय का मांस खाने की अफवाह में मारे गए मो. इकलाख के परिजन मुख्यमंत्री से मिलने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां सीएम ने पीड़ित परिवार को 45 लाख रुपये की मदद देने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम आवास पर मृतक इकलाख के परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीएम अखिलेश ने कहा, परिवार बहुत परेशानी में है, दुखी है इनके साथ पूरा न्याय होगा।

मृतक इकलाख के परिजनों को सीएम ने पहले 20 लाख रुपये देने का ऐलान किया था अब ये राशि बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दी है।

अखिलेश सरकार अब पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा राशि और तीन भाइयों को पांच-पांच लाख रुपये देंगे। इसके अलावा सीएम ने पीड़ित परिवार को आवास, चिकित्सा, सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जो इनके साथ हुआ वो दृश्य इनके दिमाग से कभी नहीं निकल सकता। हमारी संस्कृति भाईचारे की है पता नहीं किसने ये जहर घोला।

इकलाख की बेटी-दामाद और मां असगरी एमएलसी आशू मलिक के साथ यहां पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें