फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने दी घुड़की, दबाव में आए अखिलेश

Sun, 20 Jul 2014 01:34 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी से मुलाकात कर उन्हें मोहनलालगंज में युवती से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि मामले की तफ्तीश तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने इस घटना को बेहद गंभीर और वहशियाना बताते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।

अखिलेश ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.30 बजे राजभवन पहुंचे और लगभग आधा घंटा तक उनसे बातचीत की।

राजभवन के सूत्रों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है लेकिन जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को मोहनलालगंज में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या की वारदात को लेकर शासन स्तर पर की जा रही कार्रवाई की विस्तार से जानकारी दी।

अखिलेश ने डॉ. कुरैशी को बताया कि सरकार ने इस वारदात को बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

एडीजी की अध्यक्षता में टीम गठित

प्रमुख सचिव गृह तथा डीजीपी को तत्काल टीमें गठित करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। एडीजी सुतापा सान्याल की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है।

मुख्य सचिव को स्वयं जांच की निगरानी करने को कहा गया है। वे खुद भी आला अधिकारियों से जांच का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल राम नाइक 22 जुलाई को राजधानी पहुंच रहे हैं। इससे पहले डॉ. कुरैशी वापस देहरादून रवाना हो जाएंगे, इसलिए भी मुख्यमंत्री ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात करके उनका आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने शनिवार शाम को अपने सरकारी आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार का निमंत्रण पत्र देकर इसमें शामिल होने का अनुरोध भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें