फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो साजिशें करते रहे और हम काम, मीटिंग में बहुत कुछ बोले अखिलेश

Wed, 26 Oct 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 3 नवंबर से शुरू हो रही उनकी रथयात्रा के बारे में युवा नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा, वो साजिशें करते रहे हैं और हम काम करते रहे हैं इसी का नतीजा है क‌ि आज हमारी जनता के बीच अच्छी छव‌ि है।
विज्ञापन


वहीं अमर स‌िंह का विवादित पोस्टर लगाने पर भी सीएम ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ये हमारा काम नहीं है। हम केवल अपनी अच्छाई पर फोकस करें।

मीटिंग में रथयात्रा के रूट पर भी चर्चा की गई। यात्रा का पहला चरण उन्नाव होते हुए कानपुर जाने का है। सीएम ने युवाओं से 5 तारीख के कार्यक्रम में भी भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस बैठक में मंत्री, विधायक और एमएलसी शामिल हुए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पढ़ें क्या बोले यूथ व‌िंग के नेता

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
इसके अलावा इस मीट‌िंग में ‌न‌िकाले गए यूथ व‌िंग के पदाध‌िकारी भी मौजूद रहे। मीट‌िंग के बाद एमएलसी सुनील साजन ने कहा, रथयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाना है। अख‌िलेश आज भी मुख्यमंत्री हैं और कल भी रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक इसी बैठक के दौरान सीएम अखिलेश के पास राज्यपाल का फोन आया था जिसके बाद वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें