फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की गलती से आमने-सामने आए अखिलेश-राजनाथ

Sun, 23 Aug 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की चूक के चलते शनिवार की सुबह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ्लीट आमने-सामने आ गई। प्रमुख चौराहों पर अफरातफरी की स्थिति बनने से काफी देर तक जाम लगा रहा। एएसपी ने चार प्रमुख स्थानों पर तैनात 12 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टरों की फटकार लगाने के साथ जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चौक इलाके में कार्यक्रम संपन्न होने पर सुबह 11 बजे घंटाघर से 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास के लिए प्रस्थान किया। ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल ने सीएम के मूवमेंट को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैनात टीम को अलर्ट किया।

इसी वक्त केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रिवर बैंक कॉलोनी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से रवाना हुए। इस तरह एक ही वक्त में दोनों वीवीआईपी की फ्लीट एक ही रास्ते पर आमने सामने रवाना हुए। सिर्फ ट्रैक अलग थे।
विज्ञापन


वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सामान्य यातायात रोकने के लिए तिराहा, चौराहा व अन्य स्थानों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की टीम में अफरातफरी मच गई। उन्होंने चारों तरफ का यातायात रोक दिया। इससे हजरतगंज चौराहा से लेकर डालीगंज पुल तक विभिन्न मार्गों व चौराहों पर जाम लग गया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टरों की क्लास ली गई

परिवर्तन चौक पर अखिलेश व राजनाथ की फ्लीट आमने सामने हुई। ट्रैक अलग होने की वजह से दोनों वीवीआईपी के मूवमेंट में बाधा नहीं आई लेकिन उनके गुजरने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने में घंटा भर लगा।

अव्यवस्था की शिकायत पर एएसपी ट्रैफिक ने रूट के चार प्रमुख स्थानों पर तैनात 12 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टरों की फटकार लगाई और जवाब तलब किया है।

वीवीआईपी मूवमेंट में बाधा नहीं
मामले पर एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन का कहना है कि दो या उससे अधिक वीवीआईपी के एक साथ मूवमेंट होते हैं। दोनों वीवीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा है। उनकी फ्लीट एक ही समय में एक ही रूट से गुजरी, हालांकि दोनों फ्लीट की दिशा व ट्रैक अलग थे। दोनों ट्रैक पर सामान्य यातायात रोका गया था। वीवीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा नहीं आई।

सामान्य यातायात कुछ समय के लिए रोका गया। वीवीआईपी मूवमेंट के तुरंत बाद व्यवस्था दुरुस्त न होने को लेकर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टरों की क्लास ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें