फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले: अब हमारा काम बोलेगा, कानून तोड़ा तो मैं भी कठघरे में खड़ा होऊंगा

Thu, 06 Apr 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। शासन किसी गुंडा तत्व के सामने नहीं झुकेगा। यदि वे खुद भी कानून का उल्लंघन करेंगे तो कठघरे में खड़े होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारा काम बोलेगा, काम से हर सवाल का जवाब मिलेगा। योगी ने दावा किया कि 15 जून तक उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीडी न्यूज को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, जनता ने जाति व्यवस्था को तोड़कर भाजपा को समर्थन दिया है। सरकार किसी को चेहरा, जाति या मजहब देखकर कार्रवाई करने की इजाजत नहीं देगी। पार्टी या चेहरा देखकर कार्रवाई नहीं होगी। जो असंवैधानिक व अनैतिक होगा, जिससे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ेगा, वह उत्तर प्रदेश में नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन


राज्यसत्ता योगी ही चला सकता है, भोगी नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसत्ता तो योगी ही चला सकता है, भोगी नहीं चला सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन शैली भी किसी योगी या संत से कम नहीं है। 

मोदी जैसे योगी के देश की कमान संभालने के बाद जनता में विश्वास जगा है। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी सरकार के तीन साल बाद भी जनता ने उन पर पहले से अधिक विश्वास जताया है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण है। मोदी का प्रधानमंत्री बनना नए युग की शुरुआत है। 

वे पहले दिन से ही दृढ़ता व मजबूती से निर्णय ले रहे हैं, उनकी 60 योजनाओं से देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक को लाभ मिला है। योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेकर ही मैंने काम शुरू किया है, उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे। यूपी में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। 

भूख से मौत होगी तो डीएम जिम्मेदार, बीमारी से मौत पर सीएमओ

सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए पूरे प्रदेश में प्राथमिक, सामुदायिक और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं।
 
इंसेफेलाइटिस से पूर्वांचल के आठ जिलों के साथ यूपी के 34 जिले प्रभावित हैं। स्वच्छता अभियान, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। किसी भी जिले में भूख से मौत पर जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे तथा गंदगी व मौसमजनित बीमारी से मौत पर सीएमओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अफसर जवाबदेही तय करें, नहीं तो सरकार तय करेगी।

रोमियो का जाति-संप्रदाय नहीं था
एंटी रोमियो अभियान के नाम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रोमियो की जाति या संप्रदाय नहीं था। नाम वह होना चाहिए जो हिट करता हो। 

योजना के नाम का नहीं, बल्कि महत्व प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों की सुरक्षा का है। उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं, इससे भी सख्त कदम उठाएंगे। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने वोट की खातिर जाति व मजहब की राजनीति की है, वे इसकी आड़ में माहौल खड़ा कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश के विकास, महिलाओं की सुरक्षा से मतलब नहीं है।

10वीं के बाद विदेशी भाषा भी पाठ्यक्रम में जुड़ेगी

योगी आदित्यनाथ, बाबा गंभीरनाथ पुण्यतिथि - फोटो : self
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देगी। पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाने पर काम शुरू कराया गया है। आवश्यकता पड़ने पर सीबीएसई और एनसीईआरटी से सहयोग लिया जाएगा। 

प्राथमिक विद्यालय से ही अंग्रेजी और संस्कृत की शिक्षा दी जाएगी। 10वीं के बाद किसी विदेशी भाषा का अध्ययन भी कराया जाएगा, ताकि प्रदेश का बच्चा किसी शिक्षा या प्रशिक्षण के लिए विदेश जाए तो उसे वहां की भाषा समझने के लिए तीन-चार महीने खराब न करने पड़ें। 

नकल मुक्त शिक्षा व्यवस्था और एक समान गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। संस्कृत, उर्दू, फारसी और अरबी भाषा की शिक्षा भी दी जाएगी। बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जाएगी। नए सत्र में शिक्षण व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरी कैब‌िनेट में होंगे ये फैसले

योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों को गन्ना किसानों का वर्ष 2014-15 व 2015-16 का बकाया भुगतान दो महीने में करना ही होगा। 

ऐसा नहीं होने पर मिल प्रबंधकों के साथ मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गन्ना मिलों को नई फसल का भुगतान 14 दिन में ही करना होगा। आवश्यकता होने पर सरकार नई चीनी मिल खोलने का प्रस्ताव दूसरी कैबिनेट बैठक में स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान उनकी प्राथमिकता में है, किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें