फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर उड़ जा रहे बादल, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
बहराइच नगर में मंगलवार को चिलचिलाती धूप में जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई में गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। मंगलवार को बादल आकर उड़ते रहे। सुबह चिलचिलाती धूप और उसके बाद चिपचिपाहट भरी गर्मी ने बेहाल किया। पारा कम 35 डिग्री सेल्सियस जरूर रहा लेकिन उमस के चलते घर से निकलने वाले लोग परेशान दिखे। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। वर्षा न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

तराई का मौसम इस बार मुश्किलों का सबब बना हुआ है। मंगलवार को सुबह तेज धूप और उसके बाद पूरे दिन बादल और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। इसके चलते उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बदली के चलते तापमान में गिरावट जरूर हुई। लेकिन गर्मी में कमी नहीं आई है। घरों में लगे एसी, कूलर, पंखा भी उमस से बेहाल लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। हालात यह हैं कि तराई में मानसूनी वर्षा का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक मौसम में आए ठहराव के चलते मानसून अब तक पूरी तरह से तराई में दस्तक नहीं दे सका है। जिसके चलते उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में बूंदाबंादी और बौछारों के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें