फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगमों में लिपिकों व वर्क सुपरवाइजरों को मिलेगा सातवां वेतनमान

Sun, 03 Feb 2019 11:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में नगर निकायों में लिपिक संवर्ग व वर्क सुपरवाइजर के पदों के पुनर्गठन के साथ ही उन्हें सातवां वेतनमान देने को लेकर कवायद शुरू कर गई है। इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा तैयार प्रस्ताव को वेतन समिति को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह सामान्य वर्ग के पदों वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों, पदनाम बदलने और भत्ता व ग्रेड पे से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव नगर विकास ने ऐसे सभी प्रकरणों की पत्रावली तलब की है।

उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को देखते हुए शासन स्तर पर ऐसे लंबित सभी मामलों के निस्तारण को लेकर एक बार फिर से प्रयास शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


खास तौर पर अकेन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों की सेवा से संबंधित मामलों को निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में निकायों में समान्य संवर्ग में आने वालेपदों लिपिक संवर्ग, राजस्व संवर्ग, कंप्यूटर चालक संवर्ग, प्राविधिक संवर्ग, प्रकाश निरीक्षक, स्टोर कीपर, आशुलिपिक, सफाई कर्मचारी, ड्राफ्ट्समैन व नगर निकायों के शिक्षकों में से बहुत से पदों का नाम बदलने और भत्ता व ग्रेड पे संशोधित करने से संबंधित मांगों को भी निस्तारित करने की कवायद शुरू की गई है।
Trending Videos

पिछले महीने प्रमुख सचिव नगर विकास की मौजूदगी में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा व अन्य प्रतिनिधियों और शासन स्तर के विभिन्न अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक हुई थी, जिसमें इन मुद्दों को निस्तारित करने पर सहमति भी बनी थी, लेकिन बैठक के दो महीने बाद भी मामला आगे नहीं बढ़ा तो महासंघ के आह्वान पर नगर निकाय कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दी है। 

इसके मद्देनजर प्रमुख सचिव नगर विकास ने ऐसे सभी मामलों से संबंधित पत्रावली तलब किया है। इनमें से कई मांग तो शासन स्तर पर ही निस्तारित होने हैं और कई मांगों को वेतन समिति को भेजा जाना है। जबकि सातवां वेतनमान देने का प्रस्ताव वेतन समिति के भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सेनेटरी सुपरवाइजरों की भर्ती प्रक्रिया में होगा संशोधन

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में तैनात सेनेटरी सुपरवाइजरों की सेवा शर्तों की विसंगतिया भी दूर होंगी। जैसे अब तक तीनों श्रेणी के नगर निकायों में सेनेटरी सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता, वेतन बैंड और ग्रेड वेतन तय हैं।

इस प्रक्रिया में संशोधन कर अब तीनों श्रेणी के निकायों में सेनेटरी सुपरवाइजरों की भर्ती की एक जैसी प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। इसके लिए सभी निकायों में तैनात सेनेटरी सुपरवाइजरों की संख्या मांगी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें