फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, इसी महीने निकलेगी बम्पर भर्ती

Sun, 06 Dec 2015 06:45 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के बेरोजगार युवाओं को करीब पांच हजार रिक्त पदों पर भर्ती का जल्दी ही मौका मिलेगा। इसमें करीब 5000 पद लिपिक पदों के लिए जबकि 3000 से अधिक पद ग्राम्य विकास अधिकारी के हैं। इसी महीने इनके विज्ञापन निकालने की योजना है।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले दिनों समूह ग के लिपिक पदों की जो रिक्तियां निकाली थीं, उनमें काफी खाली रह गईं।

टाइपिंग टेस्ट में पर्याप्त आवेदक खरे नहीं उतरे। ऐसे में पूर्व में निकाले गए विज्ञापन से खाली रह गए पदों व हाल में विभिन्न विभागों से लिपिक के रिक्त पदों का जो ब्यौरा भेजा गया है, उसे मिलाकर नया विज्ञापन जल्दी ही निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मार्च में होगी परीक्षा

समूह ग के लिपिक पदों का नया विज्ञापन करीब 5000 पदों का होगा। आयोग इसके लिए इसी महीने विज्ञापन निकालने और मार्च 2016 में लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है।

इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त 3167 पदों पर पहले ग्राम्य विकास विभाग ने भर्ती शुरू की थी। इसके लिए आवेदन भी ले लिए गए थे। मगर, भर्ती नहीं की जा सकी थी।

शासन ने इसकी भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन को सौंपने का निर्देश दिया था। अब ग्राम्य विकास विभाग ने इस संबंध में पत्र आयोग को भेज दिया है। आयोग भर्ती से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर जल्दी ही इसके भी विज्ञापन निकालेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें