फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती की सफाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण की अनदेखी : अखिलेश

Thu, 25 Mar 2021 09:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना भी साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि पार्र्कों के सौंदर्यीकरण और गोमती नदी की सफाई की अनदेखी की वजह से राजधानीवासियों को कई तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


लोहिया पार्क पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां मौजूद लोगों से संवाद किया। कहा कि पार्क शहरवासियों के लिए तैयार कराया गया है, लेकिन सरकार भेदभाव कर रही है। पार्क के अंदर और बाहरी हिस्से में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

लोहिया पार्क के परिजात वृक्ष के पास पहुंच उसे नमन किया। यहां खेल रहे और स्केटिंग सीखने आए बच्चों से भी बातचीत की। इसके बाद जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। यहां झील में बोटिंग भी की और वॉकिंग ट्रैक देखा। इसके बाद वह गोमती रिवर फ्रंट गए। उन्होंने यहां कहा कि गोमती की सफाई बंद कर दी गई है और गंदगी से बदबू आ रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने रिवर फ्रंट को बर्बाद कर दिया है। उसने चार वर्ष में उत्तर प्रदेश को प्रदूषण प्रदेश बना दिया है। राजधानी लखनऊ भी उसकी चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें