फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं व तकनीकी संस्थाओं से भी कौशल विकास प्रशिक्षण को जोड़े : योगी

Thu, 25 Mar 2021 09:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत दक्षता, कौशल विकास, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण के कार्यक्रमों को केंद्रीय योजनाओं व तकनीकी संस्थाओं से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे ओडीओपी से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लाभार्थियों की दक्षता, कौशल व उद्यमिता विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने ये निर्देश बुधवार को ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत दक्षता, कौशल विकास व उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजना के संबंध में प्रजेंटेशन देखने के बाद दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत‘ की परिकल्पना को साकार करने के लिए ओडीओपी के तहत परंपरागत उद्योग और क्षेत्र विशेष के उत्पादों को प्रोत्साहित करने से ‘वोकल फॉर लोकल’ के अभियान को बल मिलेगा। उन्होंने ओडीओपी योजना के प्रति कारीगर, हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए हैं।  

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिल एमएसएमई नवनीत सहगल ने सीएम को बताया कि ओडीओपी योजना के तहत अब तक 41 हजार 472 हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वहीं 39 हजार 73 टूलकिट वितरित किए जा चुके हैं। इस मौके पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें