फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना जल निकासी का हल निकाले शुरू की नालों की सफाई, परेशान उद्यमियों ने उपायुक्त को भेजी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से पिछले साल फैक्टरियों में पानी भर गया था। इसके बाद भी अब तक कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया है। इस समय यहां नालों की सफाई कराई जा रही है, मगर उद्यमियों का कहना है कि नालों की सफाई तो ठीक है, मगर जलनिकासी की समस्या का स्थायी हल भी निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ के महासचिव रितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में उद्यमियों ने उपायुक्त उद्योग को चिट्ठी लिखकर बताया है कि लंबे समय बाद यूपीसीडा ने सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़क नंबर 6 पर नालों की सफाई शुरू की है, लेकिन जल निकासी का कोई हल निकाला। इससे सफाई के बाद यहां फिर जलभराव हो जाएगा। उद्यमियों ने मांग की है कि हमारी समस्या को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि मानसून की शुरुआत होने वाली है।
जल निकासी में यह है बाधा
लखनऊ कानपुर रोड पर एनएचएआई की ओर से नाला बनवाने के बाद इसकी ऊंचाई अधिक हो गई है। लिहाजा इन औद्योगिक क्षेत्रों में बने नाले नीचे हैं, जिससे यहां जलभराव के बाद पानी के निकासी का इंतजाम अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें