फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहपाठी ने बीए छात्रा से किया दुष्कर्म, सात लाख रुपये हड़पे

Tue, 04 Aug 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा इलाके की बीए छात्रा ने सहपाठी सरोसा तिराहा निवासी सावंत शुक्ला पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने सावंत पर सात लाख रुपये हड़पने और उसके घरवालों पर धमकाने का भी आरोप लगाया। पारा पुलिस ने सावंत समेत सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि 2022 में जब वह नाबालिग थी, सावंत ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाए थे। विरोध करने पर शादी का वादा कर सावंत शारीरिक शोषण करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे पीटा और उसकी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने उसके सात लाख रुपये भी हड़प लिए। गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करा दिया और हत्या का प्रयास भी किया। छात्रा का आरोप है कि सावंत की शिकायत करने पर उसके पिता प्रमोद कुमार शुक्ला, मां सुमन, भाई सृजन, पुष्पेंद्र पांडे, शिवम और एक परिचित ने उसे धमकाया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें