फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी पढ़ेंगे एआई और कोडिंग, नए सत्र 2024-25 को लेकर तैयारी तेज

Tue, 23 Jan 2024 11:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने नए सत्र 2024-25 को लेकर तैयारी तेज कर दी है। अब यूपी में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे एआई, कोडिंग और डिजिटल लिट्रेसी भी पढ़ेंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी आगामी सत्र 2024-25 से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), कोडिंग और डिजिटल लिट्रेसी की भी पढ़ाई करेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। हाल ही में संस्थान का एक दल आंध्र प्रदेश गया हुआ था। जहां इससे जुड़ी जानकारियां जुटाई हैं।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत एससीईआरटी ने स्कूली शिक्षा में इसके समावेश की प्रक्रिया तेज कर दी है। एक तरफ जहां प्रदेश की फाउंडेशन स्टेज की राज्य पाठ्यचर्या तैयार की है। वहीं, नए सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम भी कक्षा एक-दो में लागू किया जा रहा है। वहीं, नए सत्र से कक्षा 6 से 8 में विद्यार्थियों को एआई के प्रयोग से पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर किया जाएगा। डिजिटल लिट्रेसी पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए हर जिले में चार-चार शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - राम के जरिए विपक्ष को सबक और संदेश... पीएम बोले- विपक्षी सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जानते
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हजार साल के एजेंडे से संभावनाओं को विस्तार देकर PM ने विपक्ष के सामने खींच दी और बड़ी लकीर
विज्ञापन


एससीईआरटी के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशकों के साथ शिक्षा में नवाचार को लेकर इंफोसिस की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

आंध्र प्रदेश के कुप्पम में एआई पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्कूली शिक्षा में इसके समावेश व विस्तार पर चर्चा हुई। यूपी में इस विषय को लेकर पहले से तैयारी की जा रही है। इस कार्यशाला में मिले महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल करते हुए जल्द ही हम इसे प्रभावी करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें