फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची में ये संदेश लिख लापता हुआ छात्र, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 16 May 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
युवराज खत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृष्णानगर के सिंधुनगर में बहन के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा बारहवीं का छात्र युवराज खत्री (17) संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिवारीजनों का कहना है कि वह मकान की दीवार पर ‘जल्द वापस आऊंगा’ लिखी पर्ची चिपकाकर गया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि युवराज के भौतिकी व शारीरिक शिक्षा के अध्यापक उसे प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना के चलते ही वह घर छोड़कर चला गया है। छात्र की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि युवराज के पिता पंकज खत्री और मां शिखा अमेठी के मुसाफिरखाना में रहते हैं। पिता कपड़े का कारोबार करते हैं। वह यहां सिंधुनगर में किराये पर रह रही बड़ी बहन छवि के साथ रहकर रजनीखंड स्थित अवध पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें