फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में बैठकों का दौर जारी, मुलायम ने अपने प्रत्याशियों को 31 को बुलाया

Fri, 30 Dec 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में दो फाड़ के बाद शुक्रवार को एक बार फ‌िर से मीट‌िंग का दौर शुरू हो गया। अख‌िलेश ने 5 केडी पहुंचकर व‌िधायकों से मुलाकात की वहीं श‌िवपाल भी मुलायम के घर मीट‌िंग करने पहुंचे। मुलायम के घर शारदा प्रताप शुक्ला भी मौजूद रहे। श‌िवपाल और मुलायम स‌िंह के बीच करीब 45 म‌िनट तक बातचीत चली इसके बाद श‌िवपाल अपने घर के ल‌िए रवाना हो गए। वहीं मुलायम की ल‌िस्ट में शाम‌िल सभी प्रत्याश‌ियों को 31 द‌िसंबर 10.30 बजे मीट‌िंग में बुलाया गया है।
विज्ञापन

आज सुबह से अखिलेश के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। जिनको टिकट नहीं मिला है वे टिकट मिलने की उम्मीद में यहां इकट्ठे हुए। वहीं सपा मुख्यालय के बाहर भी जमावड़ा रहा।
बता दें क‌ि ट‌िकट बंटवारे में तवज्जो न म‌िलने के बाद अख‌िलेश यादव ने गुरुवार शाम अपने 235 उम्मीदवारों की ल‌िस्ट जारी की। अख‌िलेश के जवाब में देर रात श‌िवपाल ने अपने 68 प्रत्याश‌ियों की ल‌िस्ट जारी की। इसके साथ ही चाचा-भतीजे के बीच की जंग खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि आज पार्टी कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई। इस बैठक में श‌िवपाल को मौजूद रहना था लेक‌िन वह नहीं पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें