अस्पताल में इलाज कराने जाते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल निदेशक के मुताबिक नाक से खून आने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। एक सर्जरी कर ब्लीडिंग बंद कर दी गई। करीब डेढ़ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, नाक से खून आने की जानकारी पर डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह के आवास पर भेजी गई थी। जांच-पड़ताल के बाद उन्हें अस्पताल आने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने शुगर व बीपी की जांच की और दवाएं दीं। इसके बाद ईएनटी सर्जन डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव ने नाक में मामूली सर्जरी कर ब्लीडिंग बंद कर दी।