फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर अवैध वसूली व खराब खाने को लेकर आपस में भिड़े कैदी व जेलकर्मी, जमकर बवाल

Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते एएसपी अवनीश कुमार मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कश्मीरी कैदियों की मौजूदगी के चलते संवेदनशील मानी जाने वाली अंबेडकरनगर जिला जेल में बुधवार दोपहर कैदी व पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। दोपहर भोजन के दौरान हुए हंगामे के बाद जेल कर्मियों ने बल प्रयोग किया तो वहीं कैदियों ने जमकर पथराव कर दिया। इससे जेल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


चार से अधिक जेलकर्मी व कैदी इसमें घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए डीएम व एसपी को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। दो घंटे से अधिक समय के बाद हालात को काबू में किया जा सका। इसके लिए प्रशासन को सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों का भी सहारा लेना पड़ा। प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

लगभग एक वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए जिला जेल में बुधवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। विवाद की शुरूआत दोपहर भोजन के करीब हुई। बताया जाता है कि खाने की गुणवत्ता से लेकर अवैध वसूली तक के आरोपों के चलते कैदियों का जेलकर्मियों से विवाद हो गया। इसने कुछ देर में ही तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जेल कर्मियों ने सख्ती बरतना चाहा तो कैदियों का आक्रोश उबाल खा गया। इसके बाद जेल कर्मी व कैदी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते मारपीट व भगदड़ का दौर शुरू हो गया। इससे जेल परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच कैदियों ने बैरक आदि की छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया।

कैदियों ने जेल प्रशासन के रवैये की जमकर शिकायत की

जेल कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें चार से अधिक कैदी व जेल कर्मियों को चोटें भी आ गई। इसी बीच हंगामे की खबर मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी बड़ी तादाद में पुलिस बल को लेकर जेल पहुंच गए।

थोड़ी ही देर में जिले के लगभग सभी थाना प्रभारी भी थानों में मौजूद पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। पीएसी के जवानों को भी बुला लिया गया। बताया जाता है कि इसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। बाद में अधिकारियों ने कैदियों को समझाया बुझाया और उनसे वार्ता भी की। कैदियों ने इसमें जेल प्रशासन के रवैये की जमकर शिकायत की।

माना जा रहा है कि इसमें अवैध वसूली के लिए परेशान करने, खाने की गुणवत्ता खराब होने आदि की शिकायत की गई। इन सब के बीच लगभग दो घंटे तक जेल में रहने के बाद डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ बाहर निकले। अधिकारियों ने दावा किया कि जेल में सब ठीक है।
विज्ञापन

जेल कर्मियों के व्यवहार से था असंतोष

जेल से बाहर निकलकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जेल कर्मियों के कुछ व्यवहार को लेकर कैदियों में असंतोष था। इसी के चलते यहां पहुंचना पड़ा। अब सब कुछ ठीक है। मामले की विधिवत जांच की गई है। शासन को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें