फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान से पहले आपस में ही भिड़ गए पायलट, एक फ्लाइट छोड़कर भागा, घंटों परेशान रहे यात्री

Sun, 20 Jan 2019 12:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्लाइट में हंगामे से परेशान यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर बंगलूरू के लिए रवाना होने से ठीक पहले इंडिगो के विमान (6-ई226) के दोनों पायलट आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक पायलट विमान उड़ाने से इनकार कर फ्लाइट छोड़कर चला गया। इसके चलते पहले से ही करीब पौने 4 घंटे लेट विमान के यात्रियों को 45 मिनट तक विमान में बैठना पड़ा।

विज्ञापन


इससे यात्रियों का सब्र टूट गया और हंगामा करने लगे। तब एयरलाइन प्रशासन ने पुणे से कोलकाता जाने वाले विमान 6ई-523 के पायलट को बुलाकर इस फ्लाइट को साढ़े चार घंटे की देरी से शाम 6.49 बजे रवाना किया।

इंडिगो एयरलाइंस के विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दोपहर 2.20 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर शाम 4.35 बजे बंगलूरू पहुंचना था। शनिवार को जब यात्री पहुंचे तो पता चला कि विमान देरी से रवाना होगा। शाम को करीब 6 बजे पैसेंजर विमान में पहुंचे।
विज्ञापन


काफी देर तक विमान रनवे पर नहीं पहुंचा तो यात्रियों ने एयरहोस्टेस से पूछा। तब पायलटों के झगड़े का पता चला। ए व ई सीरीज की सीटों पर बैठे यात्रियों ने बताया कि भिड़ंत के बाद एक पायलट ने विमान उड़ान से इनकार कर दिया और फ्लाइट छोड़कर चला गया।

विज्ञापन

ड्यूटी पूरी हो गई, इसलिए किया इनकार

- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि पायलटों में झगड़ा नहीं हुआ था। दरअसल पायलट की ड्यूटी पूरी हो गई थी, इसलिए उसने विमान उड़ाने से मना कर दिया।

ऐसी लापरवाही... हेल्पलाइन पर फोन किया तो ‘होल्ड’ पर डाला
यात्रियों के अनुसार, पायलटों के झगड़े की वजह से अनावश्यक देरी पर हेल्पलाइन नंबरों 0126173838 व 09910383838 पर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन से संपर्क किया गया।

हेल्पलाइन पर नीरज नाम के कर्मचारी ने फोन रिसीव किया। समस्या सुनना तो दूर, उसने फोन को होल्ड पर डाल दिया और फिर कॉल कट गई। हेल्पलाइन से कोई मदद नहीं मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें