फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती पर विवादित बयान देकर मुश्किल में फंसी साधना सिंह, महिला आयोग भेजेगा नोटिस

Sun, 20 Jan 2019 11:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा और साधना सिंह
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती पर दिए विवादित बयान पर भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महिला आयोग विधायक को नोटिस जारी करेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी उनपर कार्रवाई की मांग की है। उनके बयान पर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी पलटवार किया है।

विज्ञापन


लखनऊ में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा के साथ है, लेकिन हम मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। वह हमारे दलित समुदाय की एक मजबूत महिला हैं, एक अच्छी प्रशासक हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। 
 

विज्ञापन


इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीजेपी विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को लेकर दिए विवादित बयान पर संज्ञान लिया है। आयोग साधना सिंह को विवादित बयान पर नोटिस भेजेगा। 
 


इससे पहले सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि हमारी पार्टी प्रमुख के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो भाजपा के स्तर को प्रदर्शित करता है। 

मिश्रा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद बीजेपी नेताओं को मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्हें आगरा या बरेली के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि चंदौली के बबुरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर की विधायक साधना सिंह ने शनिवार को बसपा प्रमुख पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सत्ता के लिए चीरहरण करने वालों से मायावती ने हाथ मिला लिया है। उनकी किन्नर से तुलना की। 

भाजपा विधायक ने कहा कि द्रौपदी ने प्रण किया था कि जब तक दूशासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बांधूंगी नहीं लेकिन मायावती ने सत्ता के लिए सब कुछ भुलाकर समझौता कर लिया। 

गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि तब भाजपा के लोगों ने उनकी मदद की थी। मायावती नारी जाति के लिए कलंक हैं। भाजपा विधायक की बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी से चर्चा का बाजार गरम है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें