फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपदा में बिना उपकरण भी बचाव कार्य करता है सिविल डिफेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल डिफेंस की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि हमारे सिपाही आपदा के दौरान बिना किसी उपकरण के भी बचाव कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि और सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कोविड के दौरान सिविल डिफेंस का काम करीब से देखा है। विभिन्न परीक्षा के अभ्यर्थियों को समस्याएं दूर करने में भी सिविल डिफेंस का काम सराहनीय है।
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्रा ने स्वयंसेवकों से कहा कि दुर्घटना या संकट की स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण काम है घटना का सही मूल्यांकन। समस्या की प्रकृति को समझना, 112 हेल्पलाइन पर सटीक सूचना देना और आसपास की परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों, संभावित जोखिमों और घायल व्यक्तियों की आवश्यकता समझते हुए ही प्रभावी सहायता दी जा सकती है। उप नियंत्रक रवींद्र कुमार, ऋतु राज रस्तोगी, नफीस, संजय, जौहर, ऐश्वर्या, रामगोपाल, अयाज, संतोष, एडीसी मनोज, ऋषि, मुकेश, ममता व रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें