लखनऊ। जलकल विभाग रामनगर के धोबीघाट कूड़ाघर के पास 300 एमएम डाया की पेयजल वितरण पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का कार्य 15 दिसंबर को कराएगा। अधिशासी अभियंता जोन-2 ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऐशबाग मेन फीडर की पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति बंद रहेगी। इससे शास्त्रीनगर, खजुहा, तिलकनगर, रकाबगंज, राजेंद्रनगर, ऐशबाग, राजाबाजार, करेहटा, गढ़ी कनौरा, नक्खास, नाका हिंडोला, केकेसी, खुर्शीदबाग इलाकों में दोपहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि सुबह होने वाली जलापूर्ति से आवश्यकता के अनुसार पेयजल भंडारण कर लें।