फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज में सहनशीलता की कमी पूरी कर रहा सिविल डिफेंस

विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालिक सोच के तहत नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जितने लोग आपदा बचाव प्रशिक्षण दूसरों तक पहुंचाएंगे, उतने ज्यादा लोग सिविल डिफेंस से जुड़ेंगे। देश की रक्षा के लिए नागरिकों की यह फौज बल देती है।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार होमगार्ड, सिविल डिफेंस धर्मवीर प्रजापति ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज हम समृद्ध तो बहुत हैं, लेकिन सहनशीलता में कमी आई है। नागरिक सुरक्षा के जाबांज सिपाही इसी कमी को पूरा कर रहे हैं।

नागरिक सुरक्षा लखनऊ की ओर से गोमतीनगर स्थित आईजीपी में आयोजित स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री को चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि व सिविल डिफेंस के पुलिस महानिदेशक ध्रुवकांत ठाकुर ने कहा कि नागरिक सुरक्षा निस्वार्थ संगठन है। यह समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में सेवा देता है। भारत सरकार की ओर से कराई जा रही ट्रेनिंग सभी के लिए उपयोगी है। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने लखनऊ में किए गए विस्तार व कामों की जानकारी दी। जेएसओ सुमित मौर्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गार्ड ऑफ ऑनर में डिवीजनल वार्डन लोहिया नगर सुनील तिवारी और डिवीजनल वार्डन बीकेटी राजेश सिंह चौहान शामिल रहे। ऋतु राज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, हरीश कुमार, नफीस अहमद, डॉ. माथुर, सुनील यादव, रमेश चौहान, मुशीर, रामगोपाल, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, ध्रुवकांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र  व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें