फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी ट्रांसपोर्ट की ई बसों का किराया होगा कम

विज्ञापन
इले​​​क्टि्रक बस।
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की बका किराया कम करने का निर्णय लिया गया है। किराया पांच रुपये तक कम होगा। इसके साथ ही नई सिटी बसें खरीदने का भी निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

ये फैसले सोमवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए। बैठक में निदेशकों से विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि किराये में कमी के संबंध में सिटी बस प्रबंधन मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद किराया कम होगा। चार से पांच दिन में घटा हुआ किराया लागू होने की उम्मीद है। चार किमी तक की यात्रा के लिए पहले 12 रुपये किराया था, जो घटाकर 10 रुपये एवं चार से सात किमी तक का किराया 20 रुपये की जगह 15 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
नई बसों के लिए शासन से किया जाएगा अनुरोध
बैठक में सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी को आवंटित बजट के सापेक्ष आय-व्यय की समीक्षा भी हुई। इसमें सिटी बसों के संविदा चालकों व परिचालकों को दीपावली पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि और अतिरिक्त कार्य के लिए तीन हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। नई सिटी बसें उपलब्ध कराये के लिए शासन से अनुरोध किए जाने के लिए भी मंजूरी दी गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट के स्क्रैप व निष्प्रयोज्य बसों की नीलामी के लिए दरें संशोधित किए जाने का भी निर्णय हुआ। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, निदेशक नगरीय परिवहन निदेशालय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें